शराब के ठेके के पास युवक से मारपीट, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई #News #reporting/ #awareness
मेरठ। थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र में शराब के ठेके के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कोतवाली, मेरठ संग्राम सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।