गोरखपुर: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर दरोगा से मारपीट और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने से रोकने का प्रयास किया।जिसको लेकर काफी देर तक कार्यकर्ताओं से नोकझोंक और झड़प हुई।आरोप है कि इसी दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश में आकर ड्यूटी में तैनात दरोगा को बल के साथ पकड़ लिया।उसके साथ मारपीट की।कैंट दरोगा विनोद सिंह की तहरीर पर देर रात FIR दर्ज कर लिया गया