गुरुग्राम: हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में शौर्य प्रताप सिंह ने काता स्पर्धा में कांस्य पदक जीता
युवा कराटे खिलाड़ी शौर्य प्रताप सिंह ने हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में अंडर-14 वर्ग की काता स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। 700 से अधिक खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा में शौर्य के शानदार प्रदर्शन को उनके कोच ने सराहा।