चायल: पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कच्चे मकान पर गिरा विशाल पेड़, परिजन बाल-बाल बचे
पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कब्रिस्तान के पीछे रविवार को बड़ा हादसा टल गया। बजरंग सिंह पटेल के कच्चे मकान के ऊपर अचानक विशाल पेड़ गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर ही मौजूद थे।पेड़ गिरने की तेज आवाज होते ही परिवार के लोग घबराकर शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग बाहर आ गए और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई!