बिसौली: दिसौलीगंज गांव के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों घायल
Bisauli, Budaun | Aug 16, 2026 मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम दिसोलीगंज के पास शनिवार को 8:00 बजे करीब तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम खजुरिया निवासी पंकज पुत्र भूरे और सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला।