बसंतपुर: एसएसबी सतना बीओपी के जवानों ने 126 लीटर तस्करी की शराब और बाइक जब्त की, कारोबारी फरार
एसएसबी 45 वी बटालियन वीरपुर के सतना बीओपी के जवानों ने शनिवार की देर शाम नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 126 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ एक बाइक जब्त किया है. हालांकि इस कार्रवाई में घने अंधेरे का लाभ उठाकर शराब तस्कर नेपाल भागने में सफल रहा. जब्त शराब और बाइक को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है. जानकारी देते हुए एसएसबी 45 वी बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने