भादरा: नशे से दूर रहने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
भादरा के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नई किरण’ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला व व्यक्तिगत स्वच्छता-स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, सकारात्मक दिनचर्या, स्वच्छता, पोषण व स्वास्थ्य रक्षा की जानकारी दी। छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।