सैदपुर: बिजली विभाग की पुनः लापरवाही से गई निर्दोष जान, शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में करंट आने से मजदूर की हुई मौत
क्षेत्र के सिरगिथा-रायपुर उपकेंद्र क्षेत्र में रविवार को विद्युत लाइन में बदलाव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सौरी चट्टी स्थित राजकीय हाईस्कूल की छत के ऊपर से गुजर रहे नंगे विद्युत तारों को हटाने के काम में लगा मजदूर अचानक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे मजदूर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।