पोड़ैयाहाट: सावन की दूसरी सोमवारी को ले गोड्डा स्टेशन पर उमड़ी कांवरियों की भीड़, विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन मुस्तैद
सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर गोड्डा रेलवे स्टेशन पर कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के विभिन्न शिवालयों में विधि व्यवस्था कायम रखने को ले प्रशासन तैयारी कर रहा है। सुल्तानगंज जाने वाले कांवरिया गोड्डा से सीधी ट्रेन सेवा का आनंद उठा रहे हैं।गोड्डा के रत्नेश्वर धाम, पोड़ैयाहाट के सिंघेश्वर नाथ आदि मंदिरों में कल के भीड़ के मद्देनजर तैयारियां की जा रही है।