रायपुर पुलिस का रौब या बदसलूकी? पुलिस पर लगे गाली देने का आरोप । वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल
रायपुर पुलिस की कथित बदसलूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक स्कूटी सवार युवक आरोप लगाता है कि पुलिसकर्मी ने उसे गाली दी, जिस पर पुलिसकर्मी गाली देने की बात से इनकार करने के बजाय युवक से कहता नजर आ रहा है कि “Z+ में घुसेगा।” सवाल यह है कि अगर कोई आम नागरिक अनजाने में VIP काफिले के रास्ते में आ जाए, तो क्या उसके साथ गाली-गलौज और इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित है?
वीडियो में पुलिस वाहन में पीछे बैठे एक पुलिसकर्मी के सिगरेट पीने का दृश्य भी दिखाई देता है, जबकि सामने बैठे पुलिसकर्मी द्वारा इससे इनकार किया जाता है। वायरल वीडियो की लोकेशन शंकरनगर बताई जा रही है ।
#raipurpolice #raipurnews #raipurchhattisgarh #raipurbreakingnews