Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

सीएम सुक्खू बोले – बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, चुनाव के दौरान BDC, ZP के लिए होती है “खातिरदारी” की राजनीति, बाद में कोई नहीं पूछता #shimla #kangralive “मेरे बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा” – सीएम सुक्खू का स्पष्टीकरण, बोले चुनावी प्रक्रिया की सच्चाई बताई #cmsukhu ट्रोलिंग के बीच मुख्यमंत्री ने दी सफाई, कहा – बीडीसी व जिला परिषद सदस्यों के सम्मान पर नहीं, बल्कि चुनावी तौर-तरीकों पर की थी टिप्पणी #bdc #zp शिमला। कांगड़ा लाईव नेटवर्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने हालिया बयान पर उठे विवाद के बाद सफाई देते हुए कहा है कि उनके बयान का गलत अर्थ निकालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आशय किसी भी जनप्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान अपनाए जाने वाले तौर-तरीकों की ओर ध्यान दिलाना था। सीएम सुक्खू ने कहा कि चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव तक बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों की विशेष खातिरदारी की जाती है। इस दौरान उन्हें अलग-अलग स्थानों पर घुमाया जाता है, धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाते हैं और हर तरह से उनकी देखभाल की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लंबे समय से इस तरह की राजनीति करती रही है, जहां वोटिंग तक सदस्यों को पूरा महत्व दिया जाता है, लेकिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के लिए बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में पर्याप्त फंड मिलता है और उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनका बयान केवल चुनाव के दौरान होने वाली अनैतिक गतिविधियों तक सीमित था। गौरतलब है कि हाल ही में दिए एक बयान में सीएम सुक्खू ने कहा था कि “बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों की वैल्यू एक दिन की होती है”, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। अब मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि उनका उद्देश्य केवल चुनावी प्रक्रिया की सच्चाई को उजागर करना था, न कि किसी का अपमान करना।

Kangra, Kangra | Jun 6, 2026