सेवा की कहानी : महतारी वंदन योजना से सपनों को मिल रही नई उड़ान
नगर पंचायत छुईखदान के टिकरीपारा वार्ड निवासी श्रीमती डिकेश्वरी चंद्राकर को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह ₹1,000 की राशि प्राप्त हो रही है। उन्होंने इस राशि को नियमित रूप से एकत्र कर अपने लिए सिलाई मशीन खरीदी है। अब वे सिलाई का काम कर अपनी आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। योजना से मिली आर्थिक सहायता को अपने हुनर और जरूरत के अनुसार उपयोग कर उन्होंने आत्मनिर्भरता की नई राह बनाई है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp_JanSeva #JanBhagidari
#सेवा_की_कहानी