डुमरांव: अमीरपुर में अपहरण कांड का खुलासा, 50 हजार की फिरौती मांगने वाले 5 अपराधी गिरफ्तार, युवक सकुशल
Dumraon, Buxar | Aug 14, 2026 वासुदेवा थाना क्षेत्र में अपहरण और फिरौती मांगने के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। कुकुरभुक्का गांव निवासी सन्नी कुमार ने थाना में सूचना दी कि उनके भाई रवि यादव का कुछ अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है और 50000 की फिरौती मांगी जा रही है।