कल्याणपुर बुजुर्ग लूटकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से कान का बाला लूट लिया गया था। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पकड़े गए आरोपी की पहचान इमरान उर्फ राज के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ शहर के करीब आधा दर्जन थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
📍 कल्याणपुर, कानपुर
.
#Kanpur #Kalyanpur #KanpurNews #CrimeNews #PoliceEncounter