अंबाह: णमोकार महामंत्र के बीच नगर में निकला आर्यिका सम्पर्कमति माताजी का डोला, जैन विधि से जैन बगीची में अंतिम संस्कार
Ambah, Morena | Oct 1, 2026 अंबाह। परम पूज्य आर्यिका श्री 105 सम्पर्कमति माताजी की समाधि के बाद गुरुवार को जैन बगीची से डोला निकाला गया। डोला नगर के प्रमुख मार्गों और बाजार से होकर गुजरा। श्रद्धालुओं ने णमोकार महामंत्र का स्मरण किया। दोपहर 12 बजे जैन बगीची में जैन धर्म की रीति और धार्मिक मर्यादाओं के अनुसार अंतिम संस्कार की क्रियाएं संपन्न की गईं।