जलडेगा: बरईबेड़ा में समन्वय संगोष्ठी आयोजित, ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी
जलडेगा प्रखंड के लमडेगा पंचायत अंतर्गत बरईबेड़ा गांव में बुधवार को लीड्स संस्था द्वारा कन्वर्जेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना समन्वयक आलोक कुमार ने की। उन्होंने श्रम विभाग में निबंधन का महत्व बताते हुए सभी श्रमिकों को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। कलिंदर प्रधान ने ग्राम सभा को सशक्त बनाने और गांव के विकास में सामूहिक निर्णय क