रफीगंज: रफीगंज के बिजुलिया गांव में हुई मारपीट, दो लोगों पर दर्ज की गई प्राथमिकी
रफीगंज के बिजुलिया गांव में मारपीट के मामले में सियाराम पासवान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने संजय यादव व अनिल यादव को नामजद किया है। आरोप है कि 11 अगस्त की सुबह दातुन देने से मना करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की। रविवार रात्रि 9 बजे रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।