डोलरिया: देहात पुलिस की तत्परता से महिला और तीन बच्चे दो घंटे में सकुशल मिले
गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात देहात थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई महिला और उसके साथ गए तीन बच्चों को करीब दो घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया। जानकारी के अनुसार, शांतिनगर निवासी धनराज पारदी की पत्नी केशूबाई पारिवारिक बातों से नाराज होकर घर से कहीं चली गई थी। उसके साथ उसके दो बच्चे, जिनकी उम्र 5 और 7 वर्ष है।