घरघोड़ा: एक करोड़ 19 लाख खर्च के बावजूद मुनगा प्लांट नहीं बना, 81 लाख लौटाने के बाद उठे गंभीर सवाल
घरघोड़ा के मुनगा प्रोसेसिंग प्लांट के लिए मंजूर दो करोड़ रुपए में करीब एक करोड़ 19 लाख रुपए खर्च होने के बावजूद प्लांट तैयार नहीं हो सका। बाद में करीब 81 लाख रुपए वापस किए गए। अब योजना के क्रियान्वयन और खर्च हुई राशि को लेकर सवाल उठ रहे हैं।