अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष भारद्वाज के नेतृत्व में अखंड भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। श्री भारद्वाज ने कहा सरकार जब तक जेहादी सोच के मुस्लिमों की संख्या पर रोक नहीं लगेगी तब तक देश की सुरक्षा पर खतरा मंडराता रहेगा। हुडा सैक्टर दो चौक से श्री सीताराम मंदिर तक अखण्ड भारत रैली निकाल कर हजारों कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से भारतवर्ष के अखंड बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने जन्तर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को जायज ठहराते हुए कहा युवा शक्ति का प्रदर्शन करना उचित है बशर्ते मर्यादा के दायरे में हो और वहां पर देश और सनातन विरोधी नारेबाजी न लगें।
Palwal, Palwal | Aug 17, 2026