इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजीपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दर्ज हुआ मुकदमा
Iglas, Aligarh | Aug 9, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजीपुर निवासी विजयवीर सिंह का कहना है कि छह अगस्त की शाम पांच बजे गांव के ही अमन उर्फ गोलू सागर व पवन और हरिश लाठी-डंडे व फावड़ा लेकर उसके घर पहुंचे। उसके साथ मारपीट की जब मां बचाने पहुंची तो उन्हें भी पीटा। परिजनों के पहुंचने पर आरोपित धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है।