डुमरांव: राज हाई स्कूल में जलजमाव के कारण स्वतंत्रता दिवस परेड नहीं हो सकी, एसडीएम ने नगर परिषद से मांगा स्पष्टीकरण
Dumraon, Buxar | Aug 16, 2026 डुमरांव के राज हाई स्कूल के मैदान में जलजमाव और कीचड़ के कारण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निर्धारित परेड नहीं हो सकी। मैदान की खराब स्थिति को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठे। कार्यक्रम के दौरान जब इस संबंध में एसडीएम राजीव कुमार से शनिवार की सुबह 10 बजे सवाल किया गया तो उन्होंने इसे प्रकृति की विडंबना बताया।