Public App Logo
हरिद्वार ब्रेकिंग सीएम धामी आज हरिद्वार दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित 'युवा शक्ति संवाद' कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग। कार्यक्रम में युवाओं को करेंगे संबोधित, विभिन्न समसामयिक विषयों पर करेंगे सीधा संवाद। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू। सुबह 11:45 बजे खटीमा से हेलीकॉप्टर द्वारा होंगे रवाना। दोपहर 12:45 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पर होगा आगमन। कार्यक्रम के बाद राज्य अतिथि गृह डामकोठी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री। दोपहर 3:15 बजे डामकोठी से हेलीपैड के लिए होंगे रवाना। 3:35 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए करेंगे प्रस्थान। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप #roorkeecivilhospital #UttarakhandNews #indiakhabar9 #Congress #policeprashasan #BJP #viralvideo - Roorkee News