पेण्ड्रा रोड गौरेला: GPM जिले को मिला नया अतिरिक्त सिविल न्यायालय भवन, मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ने किया वर्चुअल लोकार्पण
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से भवन का किया लोकार्पण। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं बिलासपुर जिले के पोर्टफोलियो जज न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल भी रहे मौजूद। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के शुरू होने से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लोगों को न्यायिक सेवाओं का मिलेगा बेहतर लाभ।