बंशीधरनगर (नगर उंटारी): बिजली के करंट से 19 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
श्री बंशीधर नगर प्रखंड अंतर्गत कुशडंड गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशडंड निवासी राजू पाल के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, रविवार को गांव में विनय पाल के घर के पास बिजली प्रवाहित एक खुला तार निकला हुआ था। इसी दौरान राजू पाल उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। परिजन