Public App Logo
रुद्रप्रयाग के विकास को मिलेगी नई रफ्तार!! कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने रुद्रप्रयाग में विकास कार्यों और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया—जनहित की योजनाओं में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। ✅ त्रियुगीनारायण और कालीमठ सड़क मार्गों पर तेजी से कार्रवाई के निर्देश ✅ जल जीवन मिशन की महत्वपूर्ण पेयजल योजनाओं को जल्द पूरा करने पर जोर ✅ नगरासू, सारी और लस्तर नहर परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश ✅ बांस उत्पादन को बढ़ावा देकर रोजगार और प्राकृतिक सुरक्षा दोनों पर फोकस ✅ मेधावी छात्रों को टैबलेट देने की तैयारी, प्रतियोगी परीक्षाओं की सामग्री रहेगी पहले से उपलब्ध ✅ स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश ✅ बकरी पालन, भेड़ पालन, दुग्ध उत्पादन और लखपति दीदी योजना को मिलेगा बढ़ावा ✅ चारधाम यात्रा में जाम रोकने और श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा देने के लिए विशेष व्यवस्था ✅ मानसून और आपदा प्रबंधन को लेकर सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश मंत्री ने कहा कि अधिकांश योजनाओं की प्रगति संतोषजनक है, लेकिन विकास कार्यों में और तेजी लाकर उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करना प्राथमिकता होगी। #Rudraprayag #BharatSinghChaudhary #Development #CharDhamYatra #Uttarakhand #JalJeevanMission #Education #RoadDevelopment #DisasterManagement #VocalForLocal - Rudraprayag News