गाण्डेय: बराकर नदी पुल पर गड्ढों के कारण बढ़ रही थीं दुर्घटनाएं, ताराटांड़ थाना प्रभारी व टीम ने की मरम्मत
Gandey, Giridih | Oct 3, 2026
गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग के ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बराकर नदी पुल पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए थे, जिसके कारण वहां प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही थीं।शनिवार को 12 बजे ताराटांड़ थाना प्रभारी श्री बुद्धेश्वर उरांव जी एवं उनकी पूरी टीम ने स्वयं पहल कर उन गड्ढों की मरम्मत की।थाना प्रभारी सहित ताराटांड़ थाना के पूरे पुलिस बल की टीम को बहुत बहुत धन्यवाद।