पुनासा: ओंकारेश्वर में स्कूबा डाइवर नर्मदा में 210 फीट पर उतरेः पत्थरों के बीच मूर्तियां, सिक्के और पौधे मिले,
ओंकारेश्वर में पहली बार मां नर्मदा नदी की गहराई को प्रोफेशनल स्कूबा डाइविंग के जरिए नापा गया है। भोपाल की पायनियर वॉटर स्पोर्ट्स की टीम ने झूला पुल के ठीक नीचे करीब 210 फीट गहराई में उतरकर नदी के तल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रोफेशनल डाइवर और PADI गाइड मास्टर इंस्ट्रक्टर यासिर हसीब ने टॉर्च की मदद से पानी के भीतर की स्थिति का जायजा लिया।