🚨 BREAKING NEWS | निचलौल
🐊 मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने नहर में खींचा, तलाश जारी
महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के गेडहवा गांव के पास टेल फॉल नहर में मछली पकड़ने के दौरान 35 वर्षीय छांगुर उर्फ छविलाल के लापता होने से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि युवक नाव से उतरकर पानी में मछली पकड़ रहा था, तभी मगरमच्छ ने हमला कर उसे गहरे पानी में खींच लिया। घटना के बाद वन विभाग, पुलिस, SSB राहत बचाव दल और PAC की टीमें मौके पर पहुंचीं और नहर में तलाश अभियान शुरू किया।
💔 युवक के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
👉 राहत-बचाव टीमों का सर्च ऑपरेशन जारी है।
Public maharajganj
#Maharajganj #Nichlaul #Nichaul #BreakingNews #MaharajganjNews #UPNews #MaharajganjPolice #ForestDepartment #SSB #PAC #CrocodileAttack #मगरमच्छ #निचलौल #महराजगंज #BreakingNews #PublicMaharajganj #PublicMaharajganjNews
Maharajganj, Maharajganj | Oct 6, 2026