श्री गंगानगर: वामपंथी नेताओं की धरपकड़ पर आक्रोश, कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 14, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जिले में आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में वामपंथी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की व्यापक धरपकड़ किए जाने के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को दोपहर 1:00 प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। माकपा ने दोपहर को रेलवे स्टेशन रोड से जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रैट पहुंचे