चकरनगर: भारेश्वर मंदिर पर पुलिस प्रशासन ड्रोन कैमरे से करेगा निगरानी
सावन माह के दूसरे सोमवार को भारेश्वर मन्दिर पर श्रद्धालूओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए एक दिवस पूर्व पुलिस ने बड़ी सजगता बढ़ा दी है।मन्दिर परिसर पर लगी पुलिस अब ड्रोन कैमरा से निगरानी करेगी।शुक्रवार शाम करीब 4बजे थाना प्रभारी जगदीश भाटी ने बताया कि मन्दिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है श्रद्धालुओं की सुविधा परखने के लिए ड्रोन लगाए है।