परैया: परैया के मंझीयावां में ग्रामीणों ने BDO से DRDA निदेशक बने प्रभाकर कुमार को सम्मानित किया
Paraiya, Gaya | Aug 16, 2026 परैया प्रखंड के मंझीयावां निवासी प्रभाकर कुमार को BDO से DRDA निदेशक पद पर पदोन्नति मिली है। जिसको लेकर रविवार दोपहर ग्रामीणों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयु प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद विद्यार्थी व संचालन कुंदन कुमार ने की। सभी ने मध्यमवर्गीय परिवार के युवक की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर शिक्षा की यह उपलब्धि है।