हनुमानगढ़: लखूवाली फायरिंग कांड में इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद
लखूवाली गांव में जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर एवं 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी इरफान खान उर्फ फान सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, पांच देशी कट्टे, 10 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।