सिद्धेश्वर धाम सरकार से जुड़े एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। वीडियो में आदर्श कृष्ण शास्त्री भंडारे के दौरान लोगों को पूरी-रोटी देते नजर आ रहे हैं, जिसमें कुछ हिस्सों में दूर से पूरी-रोटी फेंककर देने का दृश्य दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तरीके पर नाराजगी जताई और इसे प्रसाद एवं अन्न के सम्मान से जोड़ते हुए सवाल उठाए हैं।
हालांकि, वीडियो किस परिस्थिति में बनाया गया और इस तरह प्रसाद देने की वजह क्या थी, इसका स्पष्ट आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
आपने वीडियो देखा? इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?
#SiddheshwarDham #AdarshKrishnaShastri #Prasad #ViralVideo #MadhyaPradesh