चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में भाजपा की संगठनात्मक ज़िला बैठक संपन्न, मालती गिलुवा सम्मानित
भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर संगठनात्मक जिला की ओर से पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा के आवास ब्लॉक कॉलोनी में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।