Public App Logo
बलिया में गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार: आरोपी शिक्षक हिरासत में, BEO ने की कार्रवाई ​उत्तर प्रदेश के बलिया (पंदह क्षेत्र) के डंकीगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एक शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। ​इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सिकंदरपुर-नगर मार्ग पर करीब 2 घंटे तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम ने मामला शांत कराया। ​बड़ी कार्रवाई: ​प्रधानाध्यापक की तहरीर पर आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में लिया। ​खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने आरोपी शिक्षक के निलंबन की संस्तुति BSA को भेजी। ​#BalliaNews #UPNews #EducationNews #CrimeNews #JusticeForGirlChild - Sikanderpur News