तरहसी: श्री केदाल महादेव: 78 वर्षों से अटूट आस्था का केंद्र, सावन में उमड़ता है लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब
तरहसी (पलामू)। सावन का पावन महीना शुरू होते ही तरहसी थाना क्षेत्र स्थित श्री केदाल महादेव मंदिर शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। स्वयंभू शिवलिंग के कारण प्रसिद्ध इस मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि यहां भगवान भोलेनाथ स्वयं प्रकट होकर विराजमान हुए हैं, इसलिए इस शिवलिंग की कभी प्राण-प