बसंतपुर: रिल्स बनाने के दौरान कोसी बराज के डाउन स्ट्रीम में 12 नबर फाटक के पास गिरा 30 वर्षीय युवक, तलाशी जारी, तीसरे सोमवारी पर
सोमवार के अहले सुबह करीब ढाई बजे कोसी बराज स्थित डाउन स्ट्रीम में गेट संख्या 12 के समीप एक युवक नदी में गिर गया. जिसकी खोजबीन नेपाल एनडीआरएफ की टीम के द्वारा जारी है. बताया जा रहा है कि अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के सुरसर निवासी अरुण शर्मा के पुत्र 30 वर्षीय संजीत कुमार शर्मा सावन की तीसरी सोमवार पर अपने कुछ दोस्तों के साथ कोसी बराज पहुंचे थे और स्नान कर