मुज़फ्फरनगर: चरथावल-थानाभवन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क पर धू-धूकर जली CNG वैगनआर, परिवार ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान
मुजफ्फरनगर के चरथावल-थानाभवन मार्ग पर अकबरगढ़ गांव के पास बड़ा हादसा टल गया। यहां अचानक एक CNG वैगनआर कार में भीषण आग लग गई। कार में सवार अरुण मलिक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सहारनपुर से बरवाला लौट रहे थे। आग लगते ही परिवार ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।