डीग: शहीदों की शौर्यगाथा को नमन, देशभक्ति से सराबोर हुआ डीग
Deeg, Bharatpur | Aug 14, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड स्थित शहीद स्थल पर ‘शहीदों को नमन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैन्य अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, साहित्यकारों, बाल कवियों और गणमान्य नागरिकों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।