हनुमानगढ़: सुकन्या शांता बनाम भारत संघ के निर्णय की पालना में न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला कारागृह का किया निरीक्षण
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों की पालना में जिला कारागृह हनुमानगढ़ का निरीक्षण किया गया। जिला स्तर पर गठित बोर्ड के सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उच्चतम न्यायालय की रिट याचिका (सी) संख्या 1404/2023 सुकन्या शांता बनाम भारत संघ में पारित निर्णय की पालना के तहत कारागृह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।