बालोद: जेल प्रहरी 24 घंटे से लापता, स्कूटी की डिग्गी में मिला 8 पेज का पत्र, जेलर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
Balod, Balod | Aug 14, 2026 बालोद जिला उप जेल से एक जेल प्रहरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार जेल प्रहरी महेंद्र वर्मा ने लापता होने से पहले अपने भांजे को एक वीडियो भेजा, जिसमें स्कूटी की डिग्गी में रखे पत्र का जिक्र किया। परिजनों ने स्कूटी की डिग्गी खोली तो उसमें आठ पेज का पत्र मिला, जो पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के नाम लिखा गया था।