घिरोर: घिरोर में उर्स मुबारक में गूंजी सूफियाना कलाम की स्वर लहरियां, अकीदत मंदों ने पहुंचकर दरगाह पर चादर पोशी की
घिरोर जसराना रोड स्थित हजरत कौमी शाह बाबा के उर्स मुबारक के अवसर पर 29 सितंबर को मिलाद तथा 30 सितंबर को उर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया बुधवार देर रात कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदत मंदो ने पहुंचकर दरगाह पर चादरपोशी की और बाबा की दरगाह पर देश समाज और परिवार की खुशहाली की दुआ मांगी