सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छोटेडोंगर में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित
शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं के माध्यम से 199 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। हितग्राहियों को राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी, फसल बीमा प्रमाण-पत्र एवं श्रमिक कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर आंगन मिलन सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित करने के साथ गोद भराई एवं अन्नप्राशन की रस्म भी आयोजित की गई।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_सेतु_शिविर #छोटेडोंगर #नारायणपुर #SevaSankalpAbhiyan SevaSetuShivir Narayanpur
8 views | Narayanpur, Chhattisgarh | Oct 1, 2026