श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भव्य कलश यात्रा
समस्तीपुर, 19 अगस्त 2026।
श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर जिला कल्याण कार्यालय, समस्तीपुर के सौजन्य से आज समाहरणालय परिसर, समस्तीपुर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में समस्तीपुर लोकसभा की माननीय सांसद श्रीमती शांभवी चौधरी, माननीय विधायिका समस्तीपुर श्रीमती अश्वमेघ देवी एवं विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री तरुण चौधरी सहित जिले के जनप्रतिनिधि, 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य, जिला नागरिक परिषद के सदस्य, जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।
कलश यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
जिला कल्याण कार्यालय, समस्तीपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, जिला नागरिक परिषद के सदस्यों, पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया बंधुओं के प्रति जिला प्रशासन हार्दिक आभार व्यक्त करती हैं।
#SantRavidasJayanti #650thJayanti #SantRavidas #Samastipur #संत_रविदास #सामाजिक_समरसता #समरसता_संकल्प