कोंडागांव: कोंडागांव में वंदे मातरम के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने निकाली मशाल रैली, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध
राष्ट्रगीत वंदे मातरम के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज रविवार शाम 6:30 बजे कोण्डागांव में मशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता अटल सदन भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए। तत्पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद भारत माता चौक होते हुए ...