पटना अस्पताल में घायलों से मिले कलेक्टर और एसपी ।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव और पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों से उनके स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति की जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती यादव ने मरीजों से अस्पताल में समय पर भोजन मिलने, जांच और उपचार की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकीय अमले को निर्देश दिए कि मरीजों की जांच और उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मरीजों को आवश्यक उपचार एवं दवाइयां समय पर उपलब्ध कराने तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
#cmochhattisgarh #chhattisgarh #koreadistrict #healtforall #health