तालबेहट: बुदावनी गांव में शौचालय के पास मोबाइल चलाते समय अचानक छत गिरी, चार मासूम भाई-बहन गंभीर रूप से घायल
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के बुदावनी गांव में शौचालय के पास मोबाइल चलाते समय अचानक शौचालय की छत गिरने से चार मासूम भाई बहन चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हुए घटना को लेकर परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है, और नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल रेफर किया है।