चम्बा : राइजिंग स्टार स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
राइजिंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर, चम्बा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह ‘विरासत सफलता से संस्कारों तक’ धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी चम्बा बलदेव दत्त और सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने हिमाचली, पंजाबी और देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
#Chamba #RisingStarSchool #AnnualFunction #ChambaNews #HimachalNews #StudentAchievement #Education #HimachalPradesh
Chamba, Chamba | Oct 3, 2026