मखदुमपुर: सावन के पहले रविवार पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
सावन माह के पहले रविवार को वाणावर पहाड़ी स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बिहार के विभिन्न जिलों से आए 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।